द्रौपदी मुर्मू एक बड़ी जीत की ओर आगे बढ़ रहीं हैं। वह अपने प्रतिद्वंदी यशवंत सिन्हा से कहीं ज्यादा आगे हैं। अगले कुछ घंटों में मुर्मू की जीत का आधिकारिक एलान भी हो सकता है। इसी के साथ मुर्मू देश की पहली राष्ट्रपति बन जाएंगी, जो आदिवासी समाज से आती हैं। मुर्मू के नाम एक या दो नहीं बल्कि छह बड़े रिकॉर्ड भी दर्ज होंगे। यूं तो मुर्मू की जीत का जश्न पूरे देश में मनाया जाएगा, लेकिन हम जो तस्वीरें आपको दिखाने जा रहे हैं वो कुछ खास हैं। खास इसलिए क्योंकि ये जीत के जश्न की तस्वीरें देश की नई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के गांव की है। गांव में सुबह से ही लोग खुशी मना रहे थे। सैकड़ों किलो मिठाई तैयार की गई। जगह-जगह पोस्टर और बैनर लगाए गए। आदिवासी नृत्य करके महिलाएं मुर्मू के लिए जश्न मना रहीं हैं। मुर्मू का गृहनगर ओडिशा के रायरंगपुर में स्थित है। यहां बड़े पैमाने पर जश्न मनाया जा रहा है। कई जगहों पर मिठाइयां बन रही हैं और उनके गांव सहित आसपास के कई गांव के लोगों ने विजय जुलूस निकाल रहे हैं। मुर्मू के घर के बाहर आदिवासी नृत्य चल रहा है। मुर्मू के गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मिलकर सैकड़ों किलो लड्डू तैयार किया है। मुर्मू की जीत पर इसे बांटकर लोग खुशी मना रहे हैं। मुमू के गांव में स्थानीय भाजपा नेता तपन महंत के अनुसार, गांव में बीस हजार लड्डू तैयार किया जा रहा है। मुर्मू को बधाई देने के लिए 100 बैनर लगाए हैं। उधर जिस स्कूल में मुर्मू ने पढ़ाई की थी वहां के प्रधानाध्यापक ने याद किया कि वह एक मेधावी छात्रा थी और लोगों की सेवा करना चाहती थी। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ओडिशा स्थित घर पर लोग जश्न मना रहे हैं। उनके छत पर लोग तिरंगा फहराकर भारत माता के जयकारे के साथ मुर्मू जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version