छत्तीसगढ़ राज्य संयुक्त पेंशनर्स फेडरेशन के आव्हान पर केन्द्र के समान महंगाई राहत देने के संबंध में म.प्र. शासन द्वारा प्रेषित प्रस्ताव पर सहमति देने की मांग को लेकर आज 25 जुलाई को मोती बाग के पास सुभाष स्टेडियम के सामने हनुमान मंदिर के समक्ष हनुमान चालीसा का 10.30 से 3.30 बजे तक सामुहिक पाठ किया और भगवान से छत्तीसगढ़ सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्राी, मुख्यसचिव के नाम ज्ञापन दिये गये। जारी विज्ञप्ति में आगे बताया गया है कि मध्यप्रदेश राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2000 की धारा 49 के छठवीं अनुसूची के प्रावधानों के कारण दोनो राज्य के सेवानिवृत्त पेंशनरों को महॅगाई राहत एवं अन्य आर्थिक स्वत्वों के भुगतान हेतु पारस्परिक सहमति लेने की बाध्यता के नाम पर पेशनरों को राज्य सरकार प्रताडि़त कर रही है। इसीलिए राज्य के पेंशनरों को केन्द्र के समान महॅगाई राहत के आदेश को सरकार ने जानबूझकर लंबित रखा है। जबकि धारा 49 में आपसी सहमति का कही पर भी कोई उल्लेख नहीं है। अधिकृत सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश शासन द्वारा गत् 21 मार्च, 2022 एवं 26 मई, 2022 को केन्द्र के समान पेशनर्स को महंगाई राहत देने हेतु प्रस्ताव प्रेषित किया है जिस पर निर्णय आज दिनांक तक छ.ग. शासन स्तर पर रोक कर रखा गया है, जिसके कारण दोनो राज्य के पेशनर्स को इस महंगाई के दौर में गंभीर आर्थिक हानि उठाना पड़ रहा है। जिसके कारण पेशनर्स में घोर असंतोष व्याप्त है। जारी विज्ञप्ति में छत्तीसगढ़ राज्य सँयुक्त पेन्शनर फेडरेशन के अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव तथा फेडरेशन से जुड़े छत्तीसगढ़ पेन्शनर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष यशवन्त देवान, छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर्स कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष आर पी शर्मा, भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा छत्तीसगढ़ पेन्शनर कल्याण संघ के कृपाशंकर मिश्रा एवं छत्तीसगढ़ पेन्शनर समाज के अध्यक्ष ओ पी भट्ट, छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, महामंत्री देवेन्द्र पटेल, छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के संरक्षक विजय झा, राज्य कर्मचारी संघ के महामंत्री अश्वनी चेलक,कुष्ठ सेवाएं कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष चितरंजन साहा तथा विभिन्न पेशनर्स संगठनों के नेता क्रमश: गंगाप्रसाद साहू,अनिल पाठक, विद्यादेवी साहू, लोचन पाण्डेय, अनूप श्रीवास्तव, वीरेन्द्र नाग, आर जी बोहरे, सी.एल. चन्द्रवंशी,पूरन सिंह पटेल, के.के.वासनिक, रामकुमार थवाईत, अनन्त सिन्हा, गणेश साहू, डी के त्रिपाठी,शिवशंकर तिवारी बी.के.सिन्हा, एस.एस. जैन, नागेन्द्र सिंह, कमलनयन दुबे,बसंतकुमार गुप्ता, वी.के.तिवारी,एम एन पाठक, डी.के.पाण्डेय, जे.पी. शुक्ला,अर्जुन राठौर आर.डी.साहू,रविशंकर गुप्ता,जीवधर प्रसाद भारतीय आदि ने पेशनरों को सामुहिक हनुमान चालीसा पाठ के दौरान बीच-बीच मेें पेंशनरो को संबोधित किया। मांग पूर्ति के अभाव में आगामी 09 अगस्त 2022 क्रांति दिवस के अवसर पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, के निवास के समक्ष छ.ग. के पेशनर्स दिल्ली में जाकर सामुहिक हनुमान चालीसा का पाठ करने की चेतावनी दिया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version