सीकर जिला मुख्यालय पर कोरोना काल के चलते 2 साल बाद निकली तीज की सवारी में कुछ समय रंग में भंग पड़ गया जब एक आवारा सांड हजारों लोगों की भीड़ में घुस गया। आवारा सांड के हजारों लोगों की भीड़ में घुसने के कारण कई लोग के करीब लोग आवारा सांड की चपेट में आ गई और चोटिल हो गए आवारा सांड की कारण पूरी तीज की सवारी में अफरा-तफरी फैल गई। कोरोना के बाद आयोजित हो रहे इस के मेले में बड़ी संख्या में महिलाएं भी भाग ले रही थी इसी दौरान अचानक यह आवारा सांड भागता हुआ आया और लोगों की भीड़ में घुस गया और लोगों को रौंदते हुए निकल गया अचानक हुए इस घटनाक्रम से चारों तरफ अफरा-तफरी फैल गई बाद में सभी घायलों को सीकर के कल्याण अस्पताल में लाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को छुट्टी दे दी गई सबसे बड़ी बात यह है कि जिस समय यह घटना क्रम हो रहा था उसी समय सभापति जीवन था मंच पर विराजमान थे। इस घटनाक्रम से नगर परिषद कर्मचारियों की भी लापरवाही सामने आई कि किस तरह इतने बड़े आयोजन में आवारा सांड घुस गया। गौरतलब है कि सीकर जिला मुख्यालय पर आवारा पशुओं की समस्या बहुत पुरानी है और स्थानीय निवासी कई बार जिला प्रशासन और नगर परिषद परिषद प्रशासन से आवारा पशुओं से निजात दिलाने के लिए कई बार गुहार लगा चुके हैं लेकिन आवारा पशुओं की इस समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया है जिसके चलते आवारा पशुओं के हमले में कई लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग इन आवारा पशुओं के हमले में घायल हो चुके हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version