
राजिम : तहसील साहू संघ गरियाबंद महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में रविवार को हरयाली तीज का आयोजन प्रदेश कार्य.अध्यक्ष छ. ग. साहू संघ, सदस्य जिला पंचायत श्रीमती लक्ष्मी साहू के मुख्य आतिथ्य एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष फिंगेश्वर श्रीमती पुष्पा साहू की अध्यक्षता एवं श्रीमती देवकी साहू,बिमला साहू, मोतीराम साहू केशव साहू, नेहरू साहू, के विशिष्ट आथित्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर मुख्य अतिथि श्रीमती लक्ष्मी साहू ने कहा कि सावन के महीने में हरियाली तीज का बहुत महत्व है। तीज के दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य व सफलता के लिए रखती हैं। समाज की सभी सखियाँ हरे परिधान में आई जैसे प्रकृती धरती भी हरा परिधान धारण किया ऐसा वातावरण हरितमय हो गया । आयोजन समिति के अध्यक्ष श्रीमती मितेश्वरी साहू पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ने सभी को सावन तीज की बधाई दी। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने सावन तीज पर आधारित गीत नृत्य प्रस्तुत किये। मोके पर उपस्थित सभी महिलाओं ने आयोजन का खूब आनंद उठाया।
इस अवसर पर श्रीमती साधना साहू, तकेश्वरी,साहू,रमला साहू, सरिता साहू, त्रेता साहू, शारदा साहू,विमला साहू,इंदु साहू,भूमिन साहू,चमेली साहू,पांचो साहू,टिकेश्वरी साहू, गायत्री साहू,एस कुमारी साहू सहित बड़ी संख्या में सामाजिक महिलाएं उपस्थित थे।