
रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय सचिव गोपाल वर्मा एवं जगन्नाथ वर्मा ने झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को उनके जन्मदिन की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। बधाई संदेश में गोपाल वर्मा एवं जगन्नाथ वर्मा ने कहा कि कल 2 अगस्त को राज्यपाल रमेश बैस का जन्मदिन है। रमेश बैस छत्तीसगढ़ के काफी वरिष्ठ नेता है एवं वे 7 बार रायपुर लोकसभा के लगातार सांसद रह चुके है। श्री बैस की लोकप्रियता अन्य राजनीतिक दलों में भी अच्छी खासी है, उनके मिलनसार व्यवहार के सभी कायल है। महासभा के राष्ट्रीय सचिव गोपाल वर्मा एवं जगन्नाथ वर्मा ने श्री बैस के जन्मदिन पर उनके उज्जवल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की है।