धरमजयगढ़। मंडल भाजपा धरमजयगढ़ का आज दिनांक 3 अगस्त को आजादी का 75 वें वर्षगांठ अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा फहराने की तैयारी हेतु बैठक बुलाया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम के जिला प्रभारी सत्यानंद राठिया पूर्व कैबिनेट मंत्री, एवं विशिष्ट अतिथि के रूप लिनव राठिया उपस्थित रहे।13 अगस्त से 15 अगस्त तक घर घर तिरंगा झंडा फहरे इस विषय में अपने अपने विचारों रखे, प्रभारी बब्बल पांडेय एवं मंडल अध्यक्ष गोकुल नारायण यादव जी ने भी इस विषय में अपने विचार रखे। उसके पश्चात संयुक्त रूप से आपसी चर्चा की गई तिरंगा झंडा कहां से लाना है। कितना लाना है सभी लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।

उक्त बैठक में टिकाराम पटेल प्रदेश किसान मोर्चा सदस्य, अजजा जिला अध्यक्ष रामनाथ बैगा,कापू मंडल अध्यक्ष विनय पांडेय, महेश चैनानी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष,नगर पंचायत उपाध्यक्ष टार्जन भारती, जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष विणा विश्वास, मंडल उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र मंडल,महामंत्री अनिल पांडेय शिशुपाल गुप्ता, मंडल मंत्री मोहपाल राठिया यूवा मोर्चा अध्यक्ष शशी पटेल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष एवं इस कार्यक्रम के प्रभारी भोगेश्वर बेहरा, जिला किसान मोर्चा मंत्री मोती बेहरा, दयाल साना, विश्वजीत विश्वास,राम बैगा, चमारी दास महंत, सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।