केन्द्र के समान 34% महंगाई राहत दिलाने और मध्यप्रदेश राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2000 की धारा 49(6) को विलोपित करने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार के पेंशनर्स के साथ उपेक्षापूर्ण रवैया अपनाने से नाराज छत्तीसगढ़ के पेन्शनर्स राजधानी रायपुर में सैंकड़ों की संख्या 25 जुलाई 22 को सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के सफल आयोजन के बाद अब पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार छत्तीसगढ़ के 51पेन्शनरों का दल कांग्रेस के कद्दावर नेता,सांसद, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के आवास 12 तुगलक लेन नई दिल्ली में आगामी 9 अगस्त 22 को क्रांति दिवस पर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ करने की तैयारी में जुट गए हैं।वहां उनसे राज्य के पेंशनरों को केन्द्र के बराबर 34% महंगाई राहत देने के आदेश प्रसारित करने हेतु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कांग्रेस पार्टी की साख बचाने सद्बुद्धि देने आग्रह करेंगे।
जारी विज्ञप्ति में छत्तीसगढ़ राज्य संयुक्त पेन्शनर फेडरेशन के अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने बताया है कि राहुल गांधी केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ता लम्बित रहने पर मोदी सरकार पर खूब बरसे थे और ट्वीट कर कहा था “कर्मचारियों-पेंशनरों का डी ए/डी आर रोकना लूट और अपराध है”
अब जब छत्तीसगढ़ राज्य सरकार पेंशनरों के डी. आर. को केन्द्र के बराबर देने के मामले में मध्यप्रदेश सरकार के प्रस्ताव पर कटौती कर रहें हैं और तब राहुल चुप है जबकि उन्हें इसे तत्काल संज्ञान में लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को तुरंत आदेश जारी करने की निर्देश देना चाहिए।भूपेश सरकार के उपेक्षा पूर्ण रवैये से राज्य के पेंशनरो में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है।
छत्तीसगढ़ राज्य सँयुक्त पेन्शनर फेडरेशन के अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव तथा फेडरेशन से जुड़े प्रगतिशील पेन्शनर कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष आर पी शर्मा, पेन्शनर कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ डी पी मनहर, पेन्शनर एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष यशवन्त देवान, भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के जयप्रकाश मिश्रा एवं पेन्शनर समाज से ओ पी भट्ट ने पेंशनरो से आव्हान किया है कि अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली जाकर राहुल गांघी के बंगले के समक्ष सामुहिक हनुमान चालीसा पाठ के कार्यक्रम को सफल बनाने में तन मन धन से जुट जाएं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version