एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक पिता ने अपने ही बेटे का एक हाथ कुल्हाड़ी के वार से धड़ से अलग कर दिया और फिर उस कटे हुए हाथ को लेकर सड़क पर पैदल चलकर खुद पुलिस थाने पहुंचा. पिता ने पुलिस को बताया कि बेटे से गाड़ी की चाबी मांगी थी, लेकिन वह चाबी नहीं दिया. इसी को लेकर गुस्से में आकर उसका हाथ काट दिया. मामला मध्यप्रदेश के दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के जेरठ चौकी के बोबई गांव का है. यहां के रहने वाले मोतीलाल पटेल ने अपने बेटे संतोष से बाइक की चाबी मांगी, लेकिन बेटे ने चाबी देने से इनकार कर दिया. इससे पिता मोतीलाल पटेल गुस्से में आ गए. उन्होंने घर में रखी कुल्हाड़ी से बेटे संतोष का बायां हाथ धड़़ से अलग कर दिया. शरीर से हाथ अलग हो जाने के बाद संतोष बेहोश हो गया, लेकिन पिता मोतीलाल पटेल का जल्लादपन यही खत्म नहीं हुआ. गुस्साया मोतीलाल बेटे का कटा हुआ हाथ और कुल्हाड़ी लेकर पैदल ही सड़क पर निकल पड़ा. पैदल चलकर वो जेरठ पुलिस चौकी पहुंचा और खुद पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी.
पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार किया


मोतीलाल का सड़क पर हाथ लिए चलते एक वीडियो भी सामने आया है. एक पिता के ऐसे कारनामे के बाद हड़कंप मच गया है. वहीं घायल संतोष को गंभीर हालत में अस्प्ताल में भर्ती कराया गया है. एसपी डीआर तेनिवार के मुताबिक, आरोपी पिता खुद चलकर थाने आया था. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version