एक 35 वर्षीय महिला निर्वस्त्र हालत में सड़क किनारे पड़ी मिली। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, और मामला गैंगरेप का निकला। तीन लोगों द्वारा उसे हवस का शिकार बनाया गया जिसके बाद सड़क किनारे निर्वस्त्र फेंक कर भाग गए निकले। मामला महाराष्ट्र के भंडारा की करधा का है। पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक पुल के समीप महिला निर्वस्त्र पड़ी है। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल भेजा। उसके बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पुुलिस ने बताया कि पीडि़त महिला को नागपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। आगे की जांच गोंदिया पुलिस को सौंप दी गई है। उधर, गोंदिया के एसपी विश्व पंसारे ने बताया कि हमने केस दर्ज कर लिया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच जारी है।
Previous Articleछत्तीसगढ़ में 36वें राष्ट्रीय खेल की तैयारियां प्रारंभ
Next Article नए जिलों के अस्तित्व को लेकर प्रशासनिक कवायद तेज
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
