ब्रिटेन की रहने वाली सबसे ओल्ड दो जुड़वां बहनों ने हाल ही में अपना 103वां जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया है. दरअसल थेल्मा और एल्मा को ब्रिटेन का सबसे ओल्ड जुड़वां बहन माना जाता है. इन दोनो ने अपने जन्मदिन के मौके पर अपने लंबी लाइफ जीने के कुछ अपने सीक्रेट्स भी शेयर किए हैं. बीबीसी द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि थेल्मा और एल्मा ने एक केक काटा और उनके परिवार ने इन दोनों के लिए बर्थडे सॉन्ग भी गाया. वीडियो में ये दो छोटे बच्चों को पालते हुए भी देखी जा सकती हैं. इस 103 वर्षीय जोड़ी का जन्म 1919 में हुआ था. उन्होंने यह भी बताया कि परिवार के साथ रहना कितना प्यारा है क्योंकि वे बहुत बार एक साथ नहीं होते हैं.
कौन है सबसे दुनिया का सबसे उम्रदराज व्यक्ति
आपको बता दें कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने ऑफिशियल तौर पर वेनेजुएला के जुआन विसेंट पेरेज़ को सबसे उम्रदराज व्यक्ति (पुरुष) के रूप में मान्यता दी है. उनकी उम्र लगभग 113 साल है. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक वीडियो में, पूर्व शेरिफ को दुनिया में सबसे उम्रदराज व्यक्ति बनने की अपनी उपलब्धि की घोषणा करते हुए देखा जा सकता है. दुनिया के सबसे बुजुर्ग जीवित आदमी ने भी अपना लंबी उम्र जीने का सीक्रेट दूसरों से साझा किया और लोगों से अपील की कि वे ज्यादा शराब न पिए.
