यूके में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी की वजह से लोग ज्यादातर घरों में ही रह रहे हैं। इस बीच लंदन में एक फ्रिज चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल लंदन की सड़कों पर एक फ्रिज का विज्ञापन लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
यह फ्रिज शपित बताया जा रहा है। इस फ्रिज को बेचने वाली महिला का दावा है कि इस फ्रिज में उसकी सौतेली मां की आत्मा रह रही है। महिला का कहना है कि वह अपनी सौतेली मां की आत्मा से बहुत परेशान हो गई है। महिला इस फ्रिज से इतनी परेशान हो गई है कि वह इसे मुफ्त में भी बेचने को तैयार है।
सड़कों पर लगे हैं ऐसे पोस्टर
लंदन में कई जगहों पर इस फ्रिज की सेल के पोस्टर लगे हुए हैं। इन पोस्टरों में लिखा है कि सौतेली मां की आत्मा इस फ्रिज में रहती है। किचन में काम करते हुए उस महिला की सौतेली मां को हार्टअटैक आ गया था। इसके बाद वो वहीं मर गई। इसके बाद उसकी आत्मा किचन में रखे इस फ्रिज के अंदर समा गई। तब से ही महिला की सौतेली मां की आत्मा इस फ्रिज के अंदर ही रह रही है। साथ ही पोस्टर में लिखा है कि उसकी सौतेली मां की आत्मा फ्रिज में रखा सारा सामान खा जाती है। अगर कोई चीज फ्रिज में ढंककर रखी जाती है तो वो ढक्कन खोल देती है। इसी वजह से वह इस फ्रिज को जल्द से जल्द बेचना चाहती है।