देवों के देव महादेव का प्रिय माह सावन समाप्त होने वाला है। 14 जुलाई से शुरू हुआ सावन माह 12 अगस्त को समाप्त हो जाएगा। वहीं सावन का चौथा और आखिरी सोमवार 8 अगस्त 2022 को है। सावन के हर सोमवार पर शिव जी की पूजा का विशेष महत्व है। सावन माह के प्रत्येक सोमवार शिव भक्तों के लिए बेहद खास माने जाते हैं। इस दिन शिव भक्त व्रत रखते हैं और विधि पूर्वक पूजा करते हैं। मान्यता है की सावन के सोमवार का व्रत रखने और पूजा करने से जीवन की सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं। अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद दिलाने वाला सावन सोमवार भी खत्म होने वाला है। महादेव को प्रसन्न करने के लिए भक्तों के पास सिर्फ एक सोमवार बचा हुआ है। ऐसे में इस दिन आपको विशेष पूजा आराधना करनी चाहिए। सावन माह का चौथा और आखिरी सोमवार का व्रत 8 अगस्त 2022 को रखा जाएगा। धार्मिक दृष्टि से ये दिन काफी खास है, क्योंकि इसी दिन सावन माह के शुक्ल पक्ष की पुत्रदा एकादशी का भी व्रत किया जाएगा।  सावन माह का अंतिम सोमवार काफी खास है। इस दिन रवि योग बन रहा है। रवि योग इस दिन 8 अगस्त को सुबह 5 बजकर 46 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर 2 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। मान्यता है कि रवि योग में पूजा करना बेहद शुभ फलदायी होता है।

सावन के आखिरी सोमवार पर इस विधि से करें पूजा 
सावन के चौथे सोमवार के दिन सुबह स्नान के बाद व्रत और शिवजी की पूजा का संकल्प लें। सुबह शुभ मुहूर्त में किसी शिव मंदिर में जाकर या घर ही शिवलिंग की विधि पूर्वक पूजा अर्चना करें। 

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version