कॉमेडियन और उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन राजू श्रीवास्तव की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजू श्रीवास्तव की पत्नी से उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी ली है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजू श्रीवास्तव की पत्नी को फोन किया था. पीएम मोदी ने उनसे राजू श्रीवास्तव का हाल जाना और उन्हें मदद का आश्वासन दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी परिवार से बातचीत कर राजू श्रीवास्तव का हाल जाना था. राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ ने भी परिवार को मदद का आश्वासन दिया है. योगी आदित्यनाथ ने अपने एक ट्वीट में लिखा था- सुप्रसिद्ध हास्य कलाकार श्री राजू श्रीवास्तव जी की धर्मपत्नी से वार्तालाप कर राजू जी के स्वास्थ्य के विषय में जानकारी प्राप्त की. प्रभु श्री राम से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है. बता दें, राजू श्रीवास्तव अभी भी वेंटिलेटर पर हैं. तबीयत में फिलहाल कोई सुधार नहीं आया है. बुधवार को हार्ट अटैक आने के बाद राजू श्रीवास्तव को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था. राजू श्रीवास्तव को पिछले 46 घंटे से होश नहीं आया है. एम्स के सीनियर डॉक्टरों की निगरानी में राजू श्रीवास्तव का इलाज चल रहा है. राजू की जिस दिन तबीयत खराब हुई उससे कुछ दिन पहले ही वो 4 से 5 दिन के लिए दिल्ली आए थे. साउथ एक्स के कल्ट जिम में ट्रेडमिल पर एक्सरसाइज के दौरान अचानक सीने में दर्द होने की वजह से राजू बेहोश हो गए थे. इसके बाद उन्हें तुरंत ऐम्स ले जाया. राजू श्रीवास्तव के स्वास्थ्य को लेकर उनका परिवार भी चिंतित है. एक इंटरव्यू में राजू की बेटी अंतरा ने अपने पिता के स्वास्थ्य की जानकारी दी थी. अतंरा ने कहा था कि मेरे पिता काम के लिए नियमित रूप से दिल्ली और देश भर के अन्य स्थानों की यात्रा करते रहे हैं. वह हर दिन जिम में एक्सरसाइज करते हैं. वह अपनी एक्सरसाइज को कभी नहीं छोड़ते. वह पूरी तरह से ठीक थे. उन्हें दिल की कोई बीमारी नहीं थी, इसलिए यह बहुत चौंकाने वाला है. अंतरा ने अपने बयान में आगे कहा कि उनकी हालत में न तो सुधार हुआ है और न ही बिगड़ी है. पूरी मेडिकल टीम अपना सर्वश्रेष्ठ दे रही है. हम प्रार्थना कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे. मेरी मां अभी उनके साथ आईसीयू में हैं.

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version