रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कटियार एवं राष्ट्रीय महासचिव उत्तम प्रकाश सिंह ने अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा चतुर्थ राष्ट्रीय महिला अधिवेशन को फर्जी करार दिया है। श्री कटियार ने महासभा के सभी प्रदेश अध्यक्षों को एक पत्र जारी किया है जिसमें अक्टूबर 2022 को होने वाले महिला अधिवेशन को फर्जी बताया गया है। महासभा के सभी प्रदेश अध्यक्षों को लिखे गये पत्र में कहा गया है कि विदित हो कि वाट्सअप संदेशो के माध्यम से अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा चतुर्थ महिला राष्ट्रीय महाअधिवेशन के संदर्भ में कथित राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष लता चंद्राकर द्वारा 8-9 अक्टूबर 2022 को मिर्जापुर उत्तर प्रदेश में आयोजन करने का भ्रामक प्रचार किया जा रहा है जिससे हमारे अधिकृत पंजीयन क्रमांक 220 / 84-85 का अनाधिकृत एवं अवैध उपयोग किया जा रहा है। उक्त के संदर्भ में स्पष्ट किया जा रहा है कि अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा की वैध एवं अधिकृत राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रश्मि पटेल एवं राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रभा पटेल है अत: हमारे राष्ट्रीय संगठन अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के नाम और पंजीयन के दुरुपयोग के लिए आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया जाता है। साथ ही सोशल मीडिया एवं समाचार पत्रों के प्रचार प्रसार के माध्यम से फर्जी, झूठे अवैध एवं अनाधिकृत समाज द्रोहियों को बेनकाब करने का व्यापक मुहिम चलाया जाये।
अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष लता चंद्राकर फर्जी-सर्वेश कटियार
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

