प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है और विविधता इसकी ताकत है. संकल्प ये कि उस वक्‍त तक भारत विकसित देश होगा. विकास के केंद्र में मनुष्य होगा. पीएम मोदी ने कहा कि जब देश आजादी के 100 साल पूरे कर रहा होगा, तब युवा 50-55 साल का होगा.

‘2047 तक विकसित भारत का संकल्‍प’, पीएम मोदी

लाल किले से पीएम मोदी ने पांच प्रण का जिक्र किया. 2047 तक विकसित भारत का संकल्‍प पीएम मोदी ने लिया. इसके अलावा चार अन्‍य प्रण का भी प्रधानमंत्री ने जिक्र किया. पीएम मोदी ने कहा कि इस मिट्टी में ताकत है, कई चुनौतियों के बावजूद भारत रुका नहीं, झुका नहीं और आगे बढ़ता रहा. मैंने अपना पूरा कार्यकाल समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया है. हमारे देश ने यह साबित किया है कि हमने अपनी विविधता से मिल रही ताकत को अंतर्निहित किया है, देशभक्ति का साझा सूत्र भारत को अडिग बनाता है.
भारत लोकतंत्र की जननी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है और विविधता इसकी ताकत है. आजादी के बाद चुनौतियों का सामना करने के बावजूद कोई भी चीज भारतीय नागरिकों का उत्साह कम नहीं कर सकी.
मैं आजादी के बाद जन्म लेने वाला पहला व्यक्ति : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि खाद्य सुरक्षा, युद्ध, आतंकवाद, प्राकृतिक आपदाओं की समस्याएं आईं, लेकिन भारत ने सभी चुनौतियों का डटकर सामना किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि साल 2014 में देश की जनता ने मुझे जिम्मेदारी दी थी. मैं आजादी के बाद जन्म लेने वाला पहला व्यक्ति हूं, जिसे लाल किले से देश को संबोधित करने का मौका मिला.
देश के लिए बलिदान देने वालों को किया याद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राष्ट्र आज उन लोगों को भी याद कर रहा है जिन्होंने देश के लिए बलिदान दिया, लेकिन उन्हें भुला दिया गया और उनका हक अदा नहीं दिया गया. उन्होंने कहा कि हम अपने सैनिकों, पुलिस बलों और सबसे अधिक हरेक नागरिक को सलाम करते हैं, जिन्होंने कई चुनौतियों का सामना किया और नए भारत के दृष्टिकोण के लिए काम किया.
पीएम मोदी ने कोरोना काल का जिक्र किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र की चेतना जगाने वाले नारायण गुरु, स्वामी विवेकानंद, राजेंद्र प्रसाद, जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल और रवींद्रनाथ टैगोर सहित अन्य को भी श्रद्धांजलि दी. उन्‍होंने कोरोना काल का जिक्र किया और कहा कि विश्‍व दुनिया को उम्मीद से देख रही है. हम कोरोना काल में बहुत ही अच्‍छी तरह लड़ें हैं. हमने इस दौरान कोरोना वॉरियर का हौसला जिस तरह बढ़ाया, उसकी तारीफ हर ओर हो रही है.
महिला सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पीएम ने कहा कि राष्ट्र उनका आभारी

प्रधानमंत्री मोदी ने रानी लक्ष्मी बाई और बेगम हजरत महल सहित भारत की महिला सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राष्ट्र उनका आभारी है. 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए उन्होंने विश्व भर में फैले हुए भारत प्रेमियों और भारतीयों को आजादी के अमृत महोत्सव की बधाई दी. उन्होंने कहा कि आज का यह दिवस ऐतिहासिक है. यह एक पुण्य पड़ाव, एक नयी राह, एक नए संकल्प और नए सामर्थ्य के साथ कदम बढ़ाने का शुभ अवसर है.
यह हिंदुस्तान की मिट्टी है

प्रधानमंत्री ने कहा कि शहीदों ने अंग्रेजों की नींव हिलाकर रख दी. आदिवासी समाज के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है. देश ने कई तरह के संकट झेले हैं. उन्होंने कहा कि 75 साल की यह हमारी यात्रा अनेक उतार चढ़ाव से भरी नजर आयी. इसके बीच भी हमारे देशवासियों ने उपलब्धियां हासिल की हैं. हार नहीं मानी है.अभावों के बीच भी और जब आजादी का रण अंतिम चरण में था, तो देश को हताश करने के लिए सभी उपाय किये गये…न जानें क्या क्या आशंकाएं व्यक्त की गईं, लेकिन इन्हें पता नहीं था कि यह हिंदुस्तान की मिट्टी है.
गांधी, बोस, आंबेडकर, सावरकर को याद करने का वक्त

पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि कर्तव्य पथ पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले बापू, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, बाबासाहेब आंबेडकर, वीर सावरकर के हर प्रति नागरिक आभार व्‍यक्‍त करता है. आज उन्हें याद करने और नमन करने का वक्त है.
देशवासियों को अनेक-अनेक शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि आज़ादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर देशवासियों को अनेक-अनेक शुभकामनाएं… बहुत-बहुत बधाई…मैं विश्व भर में फैले हुए भारत प्रेमियों को, भारतीयों को आजादी के इस अमृत महोत्सव की बहुत-बहुत बधाई देता हूं.
महापुरुष के सपनों को पूरा करने का संकल्प

पीएम मोदी ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिवस ऐतिहासिक है. आज नहीं राह, नए संकल्प, नए सामर्थ के साथ कदम बढ़ाने का शुभअवसर है. आजादी के जंग में गुलामी का पूरा काल खंड संघर्ष में बीता है. देशवासियों ने सैकड़ों सालों तक गुलामी के खिलाफ जंग की है. आज हम सब देशवासियों के लिए हर महापुरुष को , त्यागी को बलिदानी को नमन करने का अवसर है. उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प लेने का अवसर है.
यह शहीदों को नमन करने का वक्‍त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से 7.30 बजे तिरंगा फहराया. आपको बता दें कि यह 9वां मौका है, जब उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया है. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह शहीदों को नमन करने का वक्‍त है. देश शहीदों के प्रति कृतज्ञ हैं. आजादी के अमृत महोत्‍सव की बधाई.
पूरी दुनिया में आज तिरंगा लहरा रहा है

लाल किले से पीएम मोदी देश को संबोधित कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि दुनिया के हर कोने में किसी ना किसी रूप में भारतीयों के द्वारा या देश के प्रति प्रेम रखने वाले लोग तिरंगे को आन-बान-शान से लहरा रहे हैं. आज का ये दिवस ऐतिहासिक दिवस है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version