रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश महासचिव चंद्रभूषण वर्मा ने मांग की है कि वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण चंदेल को नेता प्रतिपक्ष बनाया जाये। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बदलने के बाद अब नेता प्रतिपक्ष को बदलने की चर्चा जारों पर है। बताया जा रहा है कि प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी सह प्रभारी नितिन नवीन की मौजूदगी में 17 अगस्त को भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाउ ठाकरे परिसर में नए नेता प्रतिपक्ष को लेकर मंथन किया जाएगा। अभी हाल ही में पार्टी आलाकमान ने छत्तीसगढ़ के नेतृत्व में परिवर्तन करते हुए विष्णुदेव साय को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाते हुए अरुण साव को नये प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया है। अब प्रदेशअध्यक्ष के बदले जाने के बाद नेता प्रतिपक्ष को भी बदले जाने की चर्चा हो रही है।
अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश महासचिव चंद्रभूषण वर्मा ने की नारायण चंदेल को नेता प्रतिपक्ष बनाये जाने की मांग
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

