अमलेश्वर। स्वतंत्रता दिवस के 75 वीं वर्षगांठ पर नवीन नगर पालिका अमलेश्वर मे ध्वजारोहण कर देश को आजादी दिलाने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये, उन महान क्रांतिकारीयो की बलिदान को याद किये गये जिन्होने हमारे भारत देश को अंग्रेजो की गुलामी से आजाद कराने के लिए असंख्य क्रांतिकारीयो ने अपने प्राण गवा दिये। ग्राम वासियों में भी आजादी पर्व के लिये गजब का उत्साह देखने को मिला जो बरसते पानी में भी खडे होकर आजादी के नारे , भारत माता की जय के साथ ही सभी वीरो का जय घोष करते रहे। इस पावन अवसर पर जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू , नगर पालिका अम्लेश्वर सीएमओ सतीश यादव, वार्ड क्र.01 के पंच हिमांशु शर्मा सरपंच नंदनी पठारी, लेखनी साहू, रुखमानि मणिकपुरी, गायत्री साहू, सुनीता साहू, मेघनाथ, जित्तु सहित, नगरपालिका के कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, एवं ग्राम वाशी उपस्थित रहे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version