मुख्यमंत्री के समक्ष छत्तीसगढ़ शासन और केन्द्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान बैंगलुरू के मध्य एमओयू पर किए गए हस्ताक्षर
राज्य शासन द्वारा प्रयोगशाला के लिए दी गई 10 एकड़ जमीन
क्षेत्रीय टेस्ट प्रयोगशाला मध्य भारत की सबसे वृहद प्रयोगशाला होगी
टेस्ट लैब में ट्रांसफार्मर, रूटिन टेस्ट, मीटर टेस्टिंग, ऑयल टेस्टिंग एवं समस्त विद्युत उपकरण के रूटिन टेस्ट की सुविधा होगी उपलब्ध
छत्तीसगढ़ में उपकरणों की टेस्टिंग की सुविधा उपलब्ध होने से समय एवं राजस्व में बचत होगी
रायपुर में स्थापित होने वाली क्षेत्रीय टेस्ट लेबोरेटरी में हाई वोल्टेज लेबोरेटरी (इम्पलस टेस्ट 400 केवी), रूटिन टेस्ट लेबोरेटरी फॉर ट्रांसफार्मर (10 एमवीए तक), टेम्परेचर राईज टेस्ट फेसिलीटी फॉर ट्रांसफार्मर (10 एमवीए तक), इनर्जी मीटर टेस्ट लेबोरेटरी फॉर स्मार्ट मीटर और साइबर सिक्यूरिटी टेस्ट लेबोरेटरी फॉर सबस्टेशन इक्युपमेंटस एडं स्मार्ट मीटर की सुविधा उपलब्ध होगी।
केन्द्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान भारत सरकार, विद्युत मंत्रालय के अधीन गठित सार्वजनिक उपक्रम है। इस संस्थान द्वारा पॉवर सेक्टर के निर्माताओं एवं यूटिलिटी में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न सेवाओं, पॉवर सेक्टर में एप्लाईड रिसर्च को प्रोत्साहन तथा इंजीनियरिंग के क्षेत्र में दक्षता एवं विश्वसनीयता में सुधार हेतु परामर्श सेवाएं दी जाती हैं।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन श्री हेमन्त वर्मा, क्रेडा के सीईओ श्री आलोक कटियार, सीएसपीटीसीएल की एमडी श्रीमती उज्जवला बघेल और सीएसपीडीसीएल के एमडी श्री मनोज खरे, केन्द्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान के संयुक्त संचालक श्री अभय खैरवार भी उपस्थित थे ।

