
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल को नेता प्रतिपक्ष बनाते हुए अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा की मांग पर मुहर लगा दी है। आपको बता दें कि नारायण चंदेल को नेता प्रतिपक्ष बनाये जाने की मांग अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश महासचिव चंद्रभूषण वर्मा ने की थी। श्री वर्मा ने भाजपा के आलाकमान एवं छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से नारायण चंदेल को नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग दमदारी के साथ की थी जिस पर पार्टी ने आखिरकार मुहर लगा ही दी। नेता प्रतिपक्ष के नाम का ऐलान दोपहर को विधायक दल की बैठक के बाद किया गया। नारायण चंदेल को नेता प्रतिपक्ष बनाये जाने पर महासभा के पदाधिकारियों ने बधाई दी है। श्री चंदेल को बधाई देने वालों में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत वर्मा, प्रदेश महासचिव चंद्रभूषण वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, राष्ट्रीय सचिव गोपाल वर्मा, राष्ट्रीय सचिव जगन्नाथ वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा, अखिल महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर, प्रदेश महिला महासचिव सरिता वर्मा, पद्मा वर्मा, अंकिता वर्मा, हनी वर्मा, चांदनी वर्मा, गीता वर्मा, भारती वर्मा, संध्या वर्मा, नैमीश वर्मा, सुष्मा आडिल, पायल वर्मा, बुलाकी आडिल, कल्याणी आडिल, मृत्युंजय वर्मा, मुकेश टिकरिहा, जयवर्धन वर्मा, ललित चंद्राकर, नरसिंग चंद्राकर, गोपाल वर्मा आदि शामिल है।