राजिम। आजादी के अमृत महोत्सव के स्वर्णिम बेला म मिशन गौरलाटा पीक बर गरियाबंद जिला से प्रतिनिधित्व करने वाले युवा खेमराज साहू 15 अगस्त के सुबह 9 बजे बलरामपुर जिला के सामरी पाट क्षेत्र से लगे चांदो वन परिक्षेत्र इदरीपाट गौरलाटा मे फतह करके 4019 फुट के उपरी भाग में 75 फीट के तिरंगा लहरा के छत्तीसगढ़ प्रदेश में नया कीर्तिमान रचा। इदरीपाट से पैदल जंगल के उच -नीच पठार में लगभग 8 किलो मीटर चढ़कर छत्तीसगढ़ के सबसे ऊंचे चोटी में फतह हासिल किया। वंहा सुबह 9:07 मिनट में तिरंगा फहराकर, माँ भारती औऱ छत्तीसगढ़ महतारी के विधिवत् पूजा करके राष्ट्रगान औऱ छत्तीसगढ़ी राजकीय गीत अरपा पइरी के धार गीत गाकर जयघोष करके 75 फुट तिरंगा पीक सबमिट किया। आजादी के अमृत महोत्सव म हमर टीम “इंडियन एडवेंचर फाउंडेशन छत्तीसगढ़” के तत्वाधान में छत्तीसगढ के सबसे उपर शिखर में चढ़कर के लोगों को पर्यावरण के प्रति संदेश देते हुए 75 वां आजादी पर्व के बधाई दिया ।और समाज की कुल देवी माता कर्मा का पूजा अर्चना किया। जिला गरियाबंद क्षेत्र से गौरलाटा के दूरी लगभग 595 कि.मी.में बलरामपुर जिला के चांदो वन परिक्षेत्र में इदरीपाठ गांव से लगा हुआ है। छह युवाओं टीम मिशन गौरलाटा में नितेश अगरवाल,जितेंद्र साहू (राजनांदगांव) ,रूपेश साहू,लोकेश साहू (बालोद) खेमराज साहू (गरियाबंद) कुनाल गुप्ता( बेमेतरा) के संयुक्त टीम द्वारा ये रिकॉर्ड को अपना नाम किया। इस मिशन में फ्लैग आन करके साहस और सहयोग जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी श्रीमती लक्ष्मी अरूण साहू (गरियाबंद) ,बलरामपुर जिला विधायक प्रतिनिधि राजा चौबे संतोष सिंग स्थानीय साथी बलजीत बिंझवार,संदीप बिंझवार और दौलन कुमार यादव के विशेष सहयोग से यह मिशन पूरा हुआ | युवा टीम के इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी,प्रदेश कार्य.अध्यक्ष साहू समाज श्रीमती लक्ष्मी साहू सहित प्रदेश साहू समाज के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं और बधाई संदेश दिया है।
मिशन गौरलाटा फतह कर गरियाबंद के युवा खेमराज ने लहराया 75 फीट तिरंगा
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

