रायपुर। कल पुरे देश में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम मचेगी। लोग कल भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाएंगे। इसी के मद्देनजर प्रदेश में कल शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इसी के साथ पूरे प्रदेश में कल मांस की बिक्री पर भी प्रतिबंध रहेगा। बता दें कि, प्रदेश के आबकारी विभाग ने आदेश जारी करते हुए कहा कि, प्रदेश में जन्माष्टमी के अवसर पर कल रेस्टोरेंट बार और होटल बार, क्लब बंद रहेंगे। इसी के साथ ही कल मांस की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। जो भी दुकानदार कल मांस की बिक्री करते पाया गया उस पर कड़ी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए हैं। आपको बता दें कि छत्तीसगढिय़ा सर्व समाज महासंघ छत्तीसगढ़ ने राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जन्माष्टमी के दिन राज्य में मांस मदिरा की दुकानों को बंद कराने की मांग की थी। जिस पर राज्य सरकार द्वारा आशय का आदेश जारी किया गया।
जन्माष्टमी कल, नहीं बिकेंगे शराब और मांस, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
