महंगाई के इस जमाने में रसोई गैस के दाम आम आदमी की जेब पर भारी हैं. गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों से लोग परेशान हैं. किचन का बजट भी बिगड़ गया है. ऐसे में महिलाएं किचन में मनपसंद डिश बनाने से भी बचती हैं ताकि गैस की खपत कम हो. लेकिन क्या आप जानती हैं कि कुछ उपाय ऐसे भी हैं, जिन्हें अपनाकर आप कम गैस खर्च कर ही काफी कुछ बना सकती हैं. आज हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही टिप्स खाना पकाते समय जिनका ख्याल रख आप गैस के खर्चे को कम कर सकती हैं…
खाना बनाते वक्त सूखे बर्तन का इस्तेमाल करें
अगर आप चाहती हैं कि गैस की खपत कम हो और कम गैस में ही आपका पूरा खाना बन जाए तो आप यह तरीका अपना सकती हैं. अगर आप कुछ पकाने जा रही हैं को सूखे बर्तनों में ही पकाएं. बर्तन अगर गीले हैं तो पहले उन्हें अच्छी तरह सूखा लें फिर इस्तेमाल करें, इससे गैस कम खर्च होगा. क्योंकि गीले बर्तन में खाना बनाने से गैस ज्यादा खर्च होती है.
फ्रिज से सामान निकालें तो सीधे न उबालें
घर में कई सामान फ्रिज में रखा होता है, जैसे दूध, सब्जियां और अन्य सामान. कई बार हम फ्रिज से सामान निकालकर सीधे पकाने लगते हैं. इससे गैस की खपत ज्यादा होती है और वह जल्दी ही खत्म हो जाता है. इसलिए जब भी कोई सामान फ्रिज से निकालें, उसे एक या दो घंटे तक बाहर रखें. इसके बाद जब वह रूम टेंपरेचर पर आ जाए तो उसे पकाएं या उबालेँ, इससे गैस की बचत होगी और वह आसानी से पक भी जाएगा.
प्रेशर कुकर में खाना बनाएं, गैस बचाएं
प्रेशर कुकर में दाल, चावल, सब्जियां या नॉनवेज उबालने में कम गैस का इस्तेमाल होता है. अगर आपके पास माइक्रोवेव है तो उसमें मीट या चिकन को सेमी कुक कर लें और बाद में उसे प्रेशर कुकर में पका सकती हैं. इससे गैस की खपत कम होगी और वह जल्दी खत्म नहीं होगा.
नॉन स्टिक पैन से बचाएं गैस
नॉन स्टिक पैन का इस्तेमाल कर आप गैस की बचत कर सकती हैं. जब भी कभी गैस खत्म होने वाली हो और कम जल रही हो तो आप नॉन स्टिक पैन का उपयोग करें. इसमें खाना पकाना आसान होता है और वह परफेक्ट बनता है. इससे गैस की खपत भी कम होती है.

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version