मानसून का मौसम ऐसा होता है कि इस मौसम में मच्छरों का काटना, डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया सब बढ़ जाता है और यही वजह है कि एक्सपर्ट ऐसे मौसम में मच्छरों से बचने की सलाह देते हैं। आपको बता दें कि मच्छरों के काटने से होने वाली बीमरियों से हर साल कई लोग मरते हैं। ऐसे में मच्छरों से बचने के उपाय क्या हैं यह आज हम आपको बताने जा रहे हैं।
लेमन यूकेलिप्टस ऑयल- एनसीबीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस तेल को त्वचा पर लगाया जा सकता है। हालाँकि ध्यान रहे कि आप इसे नारियल तेल या जोजोबा तेल के साथ मिला लें। इसी के साथ लगाने से पहले एक पैच टेस्ट करें। घावों, टूटे हुए पिंपल्स या त्वचा के उन हिस्सों पर जहां से खून बह रहा हो, वहां तेल लगाने से बचें। यह लगभग तीन से चार घंटे तक 100त्न मच्छर भगाने का काम करता है।
पेपरमिंट ऑयल- इस तेल को कैरियर ऑयल के साथ मिलाने पर भी आप मच्छरों को दूर भगाने में मदद कर सकते हैं। जी दरअसल इसके अलावा लेमन ग्रास ऑयल भी कारगर है। यह तेल आपके कमरे में डिफ्यूजर के रूप में काम करते हैं और डेंगू-मलेरिया को रोकने के लिए एक प्रभावी तरीका है।
लैवेंडर ऑयल- लैवेंडर ऑयल नींद लाता है और मच्छरों को भगाने के लिए भी बहुत अच्छा है। जी हाँ और यह मच्छरों को तीन से चार घंटे के लिए 80 से 90 प्रतिशत तक पीछे हटा देता है।
थाइम ऑयल- यह तेल मच्छरों को भगाने के लिए अच्छा है। आप मच्छरों को दूर भगाने और डेंगू और मलेरिया को रोकने के लिए अजवायन की सूखी पत्तियों को घर के आसपास भी जला सकते हैं।
नीम का तेल- नीम का तेल मच्छरों को भगाने के लिए सबसे असरदार तेल है। आप इसे किसी अन्य तेल के साथ मिलाकर सीधा त्वचा पर लगा सकते हैं। ऐसा भी माना जाता है कि यह मच्छरों को भगाने में 100प्रतिशत प्रभावी है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version