रायपुर (चंद्रभूषण वर्मा)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज 23 अगस्त को जन्मदिन है, और उनके जन्मदिन के अंक 23 में सत्ता का राज छिपा है। वो ऐसे कि आने वाले साल 2023 में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने वाला है और मुख्यमंत्री बघेल का जन्मदिन का अंक 23 है, और एक छत्तीसगढिय़ा नेता रमेश बैस का जन्मदिन 2 अगस्त है जो भूपेश के जन्मदिन 23 अंक का पहला अंक 2 है और और इस तरह से दोनों के जन्म अंक में जो प्राय: देखने को मिल रहा है वह 2 अंक है जो भूपेश के जन्मदिन और रमेश बैस के जन्मदिन के अंक में है। इसी प्रकार अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होना है जो कि वर्ष 2023 है, इसमें भी 23 अंक है जिसमें अंक 2 भी शामिल है। इस हिसाब से एक अदूभुत संयोग देखने को मिल रहा है। जो अंकगणित के हिसाब से देखा जाये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के अंक 23 में छिपा है सत्ता का राज! आपको बता दें कि मिशन 2023-24 को लेकर बीजेपी ने रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। इसके तहत सबसे बड़ा फेरबदल छत्तीसगढ़ में किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष की कमान विष्णु देव साय को हटाकर अरुण साव को दे दी गई है। वही नेता प्रतिपक्ष को भी हटा दिया गया। विधानसभा सत्र के बाद से ही इस बात की अटकलें लगाई जा रही थी कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष को बदलकर दमदार लोगों को रखेगी ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव में एक नई ऊर्जा और एक नई रणनीति के तहत सरकार सत्ता में बैठाई जा सके। जिसके तहत धरमलाल कौशिक को हटाते हुए नेता प्रतिपक्ष के पद पर नारायण चंदेल को बैठाया गया है। अब चंदेल की ताजपोशी हो चुकी है अब बीजेपी मुख्यमंत्री के लिए नया चेहरा ढूंढ रही है जो पिछड़े वर्ग से हो और छत्तीसगढिय़ा वाद को बनाए रखें ऐसा नेता को ढूंढा जा रहा है। लेकिन सूत्रों के हवाले से यह खबर है कि अब झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को छत्तीसगढ़ में फिर से प्रमोट किया जा सकता हैं या यूं कहें कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मात देने के लिए रमेश बैस के चेहरे पर दांव खेला जा सकता है क्योंकि रमेश बैस सात बार के सांसद और वर्तमान में राज्यपाल की जिम्मेदारी निभा रहे हैं और कुर्मी समाज के बड़े नेता है। वही प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिस प्रकार से छत्तीसगढिय़ावाद को बढ़ावा दिया है स्वभाविक सी बात है बीजेपी में भी ऐसा ही कोई चेहरा होना चाहिए जो छतीसगढिय़ावाद को निरंतरता बरकरार रख सके। और छत्तीसगढिय़ा सरकार बनाने के लिए राज्य के नेताओं से भी केंद्र के नेता विचार विमर्श कर रहे हंै। वहीं इस बार पूरे 90 विधानसभा सीटों में एक नया बदलाव देखने को मिल सकता है। जब से रमेश बैस के नाम को लेकर प्रदेश में हलचल मची है। सूत्रों की माने तो समाज का एक वर्ग चाहता है कि रमेश बैस आयेंगे और छत्तीसगढ़ में कमल खिलाएंगे। बहरहाल अब यह तो आने वाला समय ही बतायेगा कि ताज किसके सर होगा।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version