पी.ए.टी. एवं पी.ई.टी. काऊंसलिंग के तहत 24 से 27 अगस्त तक होगा दस्तावेजों का परीक्षण

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत शासकीय एवं निजी महाविद्यालयों मंे संचालित बी.एस.सी. कृषि, उद्यानिकी, वानिकी एवं बी.टेक. कृषि अभियांत्रिकी तथा खाद्य प्रौद्योगिकी के स्नातक पाठ्यक्रमों में शैक्षणिक सत्र 2021-22 मंे दाखिले हेतु जिन अभ्यर्थियो को सीट एवं महाविद्यालय का आबंटन किया जा चुका है, उनके दस्तावेजों का परीक्षण 24 से 27 अगस्त के मध्य कृषि महाविद्यालय, रायपुर एवं स्वामी विवेकानंद कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय, रायपुर में किया जाएगा। कृषि, उद्यानिकी एवं वानिकी पाठ्यक्रमों हेतु चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का परीक्षण कृषि महाविद्यालय रायपुर में तथा कृषि अभियांत्रिकी तथा खाद्य प्रौद्योगिकी पाठ्यक्रमों हेतु चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का परीक्षण स्वामी विवेकानंद कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय, रायपुर में किया जाएगा। आबंटित प्रोविजनल सीट को सुरक्षित करने हेतु अभ्यर्थियों को 24 से 28 अगस्त के मध्य ऑनलाइन फीस जमा करना अनिवार्य होगा।
उल्लेखनीय है कि कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत स्नातक पाठ्यक्रमों में शैक्षणिक सत्र 2021-22 मंे दाखिले हेतु ऑनलाईन काऊंसलिंग प्रक्रिया 25 जुलाई से 15 अगस्त, 2022 तक आयोजित की गई थी। अभ्यर्थियो को सीट एवं महाविद्यालय का आबंटन पी.ए.टी. एवं पी.ई.टी.-2022 की प्रावीण्य सूची के आधार पर किया गया है। सीट आबंटन के पश्चात यदि अभ्यर्थी किसी कारण से सीट सुरक्षित नहीं कर पाता है और आगामी चरण की काउंसलिंग में भाग लेना चाहता है तो इस हेतु ऑनलाइन आवेदन 24 से 28 अगस्त के मध्य करना होगा। अभ्यर्थी यदि सीट सुरक्षित करने के पश्चात सीट को निरस्त करना चाहता है और आगे की किसी भी प्रक्रिया में भाग नहीं लेना चाहता है तो 24 से 28 अगस्त के मध्य सीट निरस्त करना होगा। ऑटो अपग्रेडेशन एवं वर्ग कन्वर्शन की सीटों का आबंटन 31 अगस्त से 1 सितम्बर के मध्य किया जायेगा। ऑटो अपग्रेडेशन एवं वर्ग कन्वर्शन के पश्चात आबंटित एवं रिक्त सीटों की जानकारी 4 सितम्बर, 2022 को उपलब्ध कराई जायेगी। द्वितीय चरण की काउंसलिंग 09 से 20 सितम्बर, 2022 तक आयोजित की जायेगी तथा स्पॉट एवं कन्वर्शन की अंतिम चरण की काउंसलिंग 23 से 26 सितम्बर 2022 को आयोजित की जायेगी। इच्छुक अभ्यर्थी काउंसलिंग संबंधित दिशा-निर्देशों की अधिक जानकारी हेतु विश्वविद्यालय की वेबसाईट ूूूण्पहाअण्ंबण्पद का अवलोकन कर सकते हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version