मध्य प्रदेश और राजस्थान में आई मूसलाधार बारिश के कारण जहां एक ओर राजस्थान के तीन जिलों में बाढ़ के हालात पैदा कर दिए हैं. वहीं मध्य प्रदेश में हुई भारी बारिश ने जन-जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है. फिलहाल भारतीय मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और उत्तरी गुजरात में तेज बारिश होने की संभावना जताई है.
मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और उत्तरी गुजरात में 200 मिली मीटर बारिश की आशंका जताई है. अधिकारियों ने इतनी ज्यादा बारिश होने के कारण निचले इलाकों में रहने वालों को सतर्क रहने को कहा है. इसके अलावा अधिकारियों ने इन राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग के अनुसार कहा गया है कि ओडिशा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश में आई कमी के कारण अब बाढ़ की स्थिति में सुधार हो रहा है. अधिकारियों ने जानकारी दी है कि अगले चार दिनों में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है. वहीं भारी बारिश की मार झेल रहे राजस्थान के जालोर में सभी स्कूलों को आज बंद करने के आदेश दिए गए हैं. आदेशानुसार स्कूलों में अवकाश सिर्फ छात्रों के लिए दिए गए हैं. वहीं टीचिंग स्टाफ को स्कूलों में मौजूद रहना होगा. मौसम विभाग ने आज पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है. भारतीय मौसम विभागने आज के लिए गुजरात, कच्छ में भारी बारिश के साथ ही ओडिशा के कटक, क्योंझर और मयूरभंज जिले में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है. फिलहाल इसी बीच मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश के आसार जताए हैं.
फिर तबाही मचा सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
Previous Articleथाने में एएसआई ने लगाई फांसी
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
