रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के आज हल्ला बोल के तहत प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार झड़प होने की खबर मिली है। प्रदर्शन के दौरान एक टीआई के गंभीर रूप से घायल होने की भी खबर मिली है। बैरिकेट्स तोड़कर सीएम हाउस जाने को कर रहे बीजेपी के 45 से अधिक कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर सेंट्रल जेल लाया गया है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार झड़प भी हुई। पुलिस से झूमाझटकी के दौरान तेलीबांधा टीआई भावेश गौतम भी गंभीर रुप से घायल हो गए। इस दौरान रायपुर के नेता काले गुब्बारे हाथ लेकर सड़क पर चलते नजर आए। नेताओं ने नारा लगाया रोजगार तो देना होगा, देना होगा। यहां सभा के बाद नेता और कार्यकर्ताओं ने फिर मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच किया।
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
