रायपुर। राजधानी रायपुर में शाम-शाम होते-होते मौसम ने करवट ली और गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश का यह दौर रूक-रूक कर देर शाम तक चलता रहा। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (आईएमडी) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज यानी बुधवार को बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक हालांकि, अगस्त के अंत तक दिल्ली में अच्छी बारिश होने के कोई आसार नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, शहर में सुबह न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान के 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सफदरजंग वेधशाला में अगस्त में अभी तक 33.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो कि सामान्य तौर पर होने वाली 191.1 मिमी बारिश से 82 प्रतिशत कम है। 5-6 दिन में हल्की बारिश होने की उम्मीद दिल्ली में आमतौर पर अगस्त माह में सबसे अधिक 247 मिमी बारिश होती है। आईएमडी के अनुसार, अगले पांच से छह दिन में दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहने और बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है। ‘स्काईमेट वेदर’ में मौसम विज्ञान एवं जलवायु परिवर्तन प्रभाग के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने बताया अगस्त के अंत तक दिल्ली में ज्यादा बारिश होने की उम्मीद नहीं है। पलावत ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके झारखंड, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढऩे की संभावना है। इसके असर से दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है। स्काईमेट वेदर के लॉन्ग-रेंज फोरकास्ट के अनुसार, सितंबर माह के पहले 15 दिन में भी कम ही बारिश होने की संभावना है। इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश मौसम विभाग ने अगस्त के अंत तक उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और कर्नाटक के कई हिस्सों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने 24 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश में, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 26-27 अगस्त को, ओडिशा, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में 24 अगस्त को व्यापक या मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है। कर्नाटक के लिए येलो अलर्ट जारी आईएमडी ने मंगलवार को कर्नाटक और अन्य क्षेत्रों के विभिन्न तटीय जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। एक बयान में कहा गया है कि दक्षिण कन्नड़ जिले में कल सबसे ज्यादा बारिश हुई, बंतवाल तालुक में नारिकोम्बु और नवोरू में क्रमश: 201 और 173.5 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा बेलथांगडी तालुक में 168.5 मिमी बारिश हुई। मौसम कार्यालय ने कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़, उडुपी, उत्तर कन्नड़, चिक्कमगलुरु, हासन, कोडागु और शिवमोग्गा जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
