सीतामढ़ी जिले में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहे देह व्यापार के धंधा को पुलिस ने पर्दाफाश किया है. देह व्यापार में शामिल 14 युवतियों के साथ 10 अन्य युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पकड़ी गई युवतियों से पूछताछ की जा रही है. वहीं, गिरफ्तार युवतियां आर्केस्ट्रा में काम करती थीं और इसी की आड़ में देह व्यापार भी कर रही थीं. एक बर्थडे पार्टी में सभी गलत काम करते हुए पकड़ी गईं. मिली जानकारी के अनुसार डुमरा थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव में मंगलवार की देर रात एक बर्थडे पार्टी में दो युवतियां महफिल सजाने गई थीं, जहां युवतियां युवकों के साथ गलत काम कर रही थीं. इसे देखकर ग्रामीणों ने शोर मचाया और पुलिस को इसकी जानकारी दी. ग्रामीणों के शोर मचाने पर बर्थडे पार्टी में शामिल युवक फरार हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवतियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस द्वारा पूछताछ में युवतियों ने ऑर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहे देह व्यापार की जानकारी दी. इसके बाद एसपी के निर्देश पर ट्रेनी डीएसपी सोनल कुमारी के नेतृत्व में डुमरा और मेहसौल पुलिस की टीम बनाई गई. टीम ने बुधवार अलसुबह शहर के बसवरिया में छापेमारी कर 14 युवतियों और 10 युवकों को गिरफ्तार कर लिया. वहीं, एसपी हरकिशोर राय ने बताया कि अनैतिक देह व्यापार मामले में 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इसमें नेपाल की दो नाबालिग लड़कियां सहित बिहार के अलग-अलग जिले की युवतियां शामिल हैं. सभी से पूछताछ के आधार पर लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस इन सभी की कुंडली खंगाल रही है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version