उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ओएसडी मोतीलाल सिंह की गुरुवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई है. दुर्घटना में उनकी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं. हादसा कल रात करीब एक बजे गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन पर बस्ती जिले के खजौली चौकी के पास हुआ. दोनों स्कॉर्पियो गाड़ी से गोरखपुर से लखनऊ जा रहे थे. बताया जा रहा है कि गाड़ी के सामने कोई जानवर आ गया, जिस वजह से अनियंत्रित होकर गाड़ी पेड़ से टकरा गई. मोतीलाल सिंह की पत्नी को गोरखनाथ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना पर दुख जताया है. सीएम योगी के कार्यालय द्वारा किए गए ट्वीट में बताया गया, सीएम योगी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, गोरखपुर के मोती लाल सिंह जी के सड़क दुर्घटना में दु:खद निधन पर शोक प्रकट किया है. महाराज ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं.
सीएम योगी ने जताया दुर्घटना पर जताया दुख
गोरखनाथ मंदिर में लोगों की फरियाद सुनना था मोली लाल सिंह का काम मोती लाल सिंह गोरखपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त पद कार्यरत थे. रिटायर होने के बाद मोतीलाल सिंह गोरखनाथ मंदिर से जुड़ गए थे. इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें गोरखपुर कैंप कार्यालय में ओएसडी बनाया था. उनका काम गोरखनाथ मंदिर में लोगों की फरियाद सुनना था. पिछले दिनों ही ओएसडी मोतीलाल सिंह का कार्यकाल 30 सितंबर तक बढ़ाया गया था.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version