रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत वर्मा एवं प्रदेश महासचिव चंद्रभूषण वर्मा ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. अनंतराम बर्छिहा की जयंती पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। चंदखुरी में 20 अगस्त 1890 को हिच्छाराम के घर अनंतराम बर्छिहा का जन्म हुआ, गांव में अच्छा खासा व्यवसाय होने से उन्हें सेठ जी कहा जाता था। ग्रामीण इनके पास अंग्रेज शासन की गलत नीति की बात सुनाते थे, अनंतराम ने गांव में युवाओं का संगठन बनाया। गांधी जी से प्रेरणा लेकर आंदोलन में शामिल हुए। छुआछुत को खत्म करने के लिए हरिजन भाइयों की हजामत करने का बीड़ा उठाया। समाज ने उन्हे बहिष्कृत कर दिया। गांव की स्थिति विस्फोटक हो गई। नाई धोबी लोहार मेहतर और रावत इनके सारे काम बंद कर दिये गये। अंग्रेजों ने दुकान लूटवा दी। उधारी देने वालों को उधारी वापस करने से मना कर दिया। 1933 में डॉक्टर खूबचंद बघेल के मार्गदर्शन में उंच-नीच पर अधारित नाटक का मंचन करने का निर्णय लिया। 1936 में पंडित रविशंकर शुक्ल, श्यामला टिकरिहा, जगन्नाथ बघेल, भुजबल सिंह की उपस्थिति में नाटक का मंचन किया गया। आसपास के हजारों ग्रामीणों ने नाटक देखा और प्रभावित हुए। जिन लोगों ने अनंतराम बर्छिहा का बहिष्कार किया उन लोगों ने माफी मांगी। उनकी पुत्री के विवाह में बहिष्कार का प्रतिबंध हटाया और गांव वालों ने सम्मान किया। 1937 में बरार क्षेत्र महाराष्ट राज्य का चुनाव हुआ इसमें पचेड़ा चंदखुरी विधान मंडल परिक्षेत्र में प्रथम विधायक बने। आजादी के दिन अपने गांव में तिरंगा फहराया, देश सेवा करते हुए 22 अगस्त 1952 को स्वर्ग सिधार गये।
स्व.अनंतराम बर्छिहा जयंती समारोह 28 अगस्त को
28 अगस्त दिन रविवार को समय दोपहर 12 बजे से कौशिल्या मंदिर परिसर कौशल धाम चंदखुरी में स्व.अनंतराम बर्छिहा जयंती समारोह का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर सम्मान समारोह और अनंतराम बर्छिहा पुस्तक का विमोचन किया जायेगा।
अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत वर्मा एवं प्रदेश महासचिव चंद्रभूषण वर्मा ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. अनंतराम बर्छिहा की जयंती पर बधाई
Next Article पोला तिहार : ग्रामीण जनजीवन में खुशहाली का प्रतीक
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

