युवक शादी रचाकर दुल्हन को लेकर घर पहुंचा तो घर परिवार के लोगों ने दुल्हन का जोरदार स्वागत किया। पति ने सुखी वैवाहिक जीवन के सपने संजोए और सुहाग सेज पर पत्नी के साथ सो गया। आधी रात के बाद नव विवाहिता पति को सोता छोड़़कर घर से फरार हो गई। थानाक्षेत्र के गांव सतूपुरा निवासी युवक की शादी नहीं हो रही थी तो उसके जानने वाले कुछ लोगों ने शादी के लिए मऊ जनपद में बात चलाई। अपने पति को छोड़ककर आई एक महिला शादी के लिए तैयार हुई तो बलिया जनपद के मंदिर में युवक की महिला से शादी करा दी गई। बताया जा रहा है कि शादी कराने वालों ने युवक से 80 हजार रुपये लिए थे। गरुवार की सुबह को युवक नई-नवेली दुल्हन को लेकर गांव पहुंचा। परिवार के लोगों ने नई-नवेली दुल्हन का सत्कार किया और घर में मंगलगीत गाकर खुशियां मनाई गईं। नव विवाहिता पति के साथ उसके कमरे में जाकर सोई लेकिन पति को नींद आते ही देर रात एक बजे दुल्हन मौका पाकर घर से कुछ रूपए व जेवर लेकर चली गई। दुल्हन सतूपुरा गांव से पैदल ही चली तो सुबह तड़़के तक पांच किलोमीटर का सफर तय कर भटपुरा गांव के पास पहुंची। वहां गांव के लोगों ने महिला से बात की तो वह कुछ नहीं बता पाई। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। सुबह को महिला पुलिस दुल्हन को ग्रामीणों के साथ थाने पर लेकर आई तो उसके पति को भी बुला लिया गया। नव विवाहिता ने साफ कह दिया कि उसे यह पति पसंद नहीं है और वह इसके साथ नहीं रहेगी। थानाध्यक्ष पुष्कर सिंह मेहरा ने बताया कि युवक मंदिर में शादी कर दुल्हन लेकर आया था। लेकिन वह उसके साथ रहने को तैयार नहीं है। महिला के परिजनों को जानकारी दे दी गई है वह उसे लेकर जाएंगे तब तक महिला को उसी परिवार की सुपुर्दगी में दे दिया गया है जो उसे ब्याहकर लाया था।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version