बुधवार 31 अगस्त 2022 को दुनियाभर में गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन घर-घर बप्पा की मूर्ति स्थापित की जाएगी। अगर आप गणेश चतुर्थी पर पहली बार गणपति स्थापना कर रहे हैं तो कुछ जरूरी बातें और नियम जरूर जान लें। हिंदू धर्म में गणेश चतुर्थी का त्योहार बेहद खास माना जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार प्रतिवर्ष भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी के दिन को भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस साल 31अगस्त 2022 से गणेश चतुर्थी की शुरुआत हो रही है जोकि पूरे 10 दिनों तक यानी 9 सितंबर तक मनाई जाएगी। गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की मूर्ति स्थापना कर विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। लोग धूमधाम से गाजे-बाजे के साथ गणपति की मूर्ति घर लेकर आते हैं और स्थापित कर पूजा अर्चना करते हैं। भगवान गणेश के साथ ही घर पर खुशियां और सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रवेश होता है।

पहली बार घर ला रहें गणपति तो इन बातों का रखें ध्यान

  • घर पर गणपति स्थापना करने का सबसे पहला चरण होता है गणपति बप्पा की मूर्ति खरीदना। मूर्ति का चुनाव करते समय इस बात का ध्यान रखें कि गणेश जी की सूंड बाईं ओर होनी चाहिए। घर पर स्थापित करने के लिए बाईं ओर सूंड वाले गणपति की मूर्ति शुभ मानी जाती है। इससे घर पर सुख समृद्धि आती है।
  • इसके बाद इस बात का भी ख्याल रखें कि जिस स्थान पर आप गणपति की स्थापना करने वाले हैं  उस जगह की अच्छी तरह से साफ सफाई कर लें। साथ ही उस जगह की फूल-मालाओं से सजावट भी करें। इसके बाद इस स्थान पर गंगाजल छिड़क कर शुद्ध कर लें।
  • घर पर बप्पा की मूर्ति ला रहे हैं तो आप प्लास्टर ऑफ पेरिस या किसी अन्य तरह के केमिकल से बनी मूर्ति को खरीदने से बचे। आप सफेद मदार की जड़ या फिर मिट्टी से बनी इको फ्रेंडली गणेश जी की प्रतिमा ला सकते हैं। इसका विसर्जन करना भी आसान होता है।
  • घर पर स्थापित करने के लिए गणेश जी की प्रतिमा खरीदते समय कोशिश करें कि आप भगवान की ऐसी प्रतिमा लें जिसमें गणेश जी बैठे हुए हों।
  • वैसे तो घर पर स्थापित करने के लिए सिंदूरी और सफेद रंग की बप्पा की मूर्ति सबसे अच्छी मानी जाती है। लेकिन आप किसी भी चटक कलर की रंगीन मूर्तियां घर ला सकते हैं।
  • गणपति को घर लाते समय गाजे-बाजे के साथ शंख भी जरूर बजाएं। शंख बजाकर भगवान का स्वागत करना बहुत ही शुभ माना जाता है।
  • भगवान गणेश को स्थापित करने से पहले चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं। इसके बाद भगवान गणेश की प्रतिमा को पीले रंग के वस्त्र पहनाएं।
  • मूर्ति के पास एक कलश में जल भरकर रखें। कलश को भगवान गणेश की दाईं तरफ रखें और इसके बाद आपने जितने दिनों तक बप्पा की मूर्ति को घर पर स्थापित करने का संकल्प लिया है उतने दिनों तक मूर्ति की पूजा आराधना करें। इसके बाद शीघ्र आने की कामना करते हुए बप्पा की मूर्ति का विसर्जन करें।
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version