गोवा की एक अदालत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता सोनाली फोगाट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों जिनमें से एक उनके PA सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। वहीं अब इस बीच एक नया खुलासा हुआ है कि सोनाली को वश में रखने के लिए उनका पीएम सुधीर तांत्रिक (Tantrik) का इस्तेमाल करता था, इसके लिए उसने कई बार फार्म हाउस पर तांत्रिक को बुलाया था।

सोनाली फोगाट के करीबी रहे  ऋषभ बेनीवाल ने सनसनीखेज दावा करते हुए  बताया कि आरोपी सुधीर सांगवान (Sudhir Sangwan) सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) को वश में रखने के लिए तांत्रिक (Tantrik) का इस्तेमाल करता था, इसके लिए उसने कई बार फार्म हाउस पर तांत्रिक को बुलाया था। ऋषभ ने कहा कि सोनाली की बेटी यशोधरा को भी सुधीर से खतरा है, मेरी मौजूदगी में उसने सोनाली से बुरा बर्ताव किया था, उसके पास कुछ तो था जिससे सोनाली उसकी बात मानती थी।  ऋषभ बेनीवाल ने बताया कि रोहतक में सुधीर सांगवान की क्रिमिनल फाइल है। 

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version