छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें उत्तर प्रदेश से रायपुर लाया गया है। इस संबंध मेें मिली जानकारी के अनुसार उन्हें राजधानी रायपुर के बालाजी अस्पताल उपचार के लिए लाया गया है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के कुशीनगर गए हुए थे। डॉक्टर्स की टीम मुख्यमंत्री के पिता नंदकुमार बघेल के सेहत की जांच कर रही है। उत्तर प्रदेश में चिकित्सकों की टीम ने उनका आरंभिक उपचार किया मगर सेहत में सुधार न देखते हुए उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया।
मुख्यमंत्री के पिता नंदकुमार बघेल की तबीयत खराब, उत्तर प्रदेश से लाया गया रायपुर
Previous Articleसोते समय तकिए के नीचे रखें ये 5 चीजें, बनने लगेंगे हर बिगड़े काम
Next Article राष्ट्रीय रजक महासंघ की वर्चुअल बैठक
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
