रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने नवाखाई के मौके पर छुट्टी में परिवर्तन किया है। अब 3 सितंबर शनिवार की जगह 1 सितंबर गुरुवार को ऐच्छिक अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही यह आदेश राज्य सरकार के सभी विभागों को भेजा गया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में उत्कल समाज के लोग रहते है। यही वजह है कि सरकार ने ऐच्छिक अवकाश देने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि नुआखाई ओडिशा में मनाया जाने वाला विशेष पर्व है, इसे गणेश चतुर्थी के ठीक अगले दिन मनाया जाता है नुआखाई किसानों का त्योहार है जिसे नाबन्ना के नाम से भी जाना जाता है। गांव के लोगों का कहना है कि ये एक वर्षो पुरानी परंपरा है इस दिन धान के दाने से खीर, चिवड़ा, भोजन में मिश्रित कर अन्नदाता एवं आराध्य देवी देवता को भोग चढ़ाया जाता है। आदिवासी परिवारों का कहना है कि बस्तर संस्कृति में रीति-रिवाज का महत्व आज भी बरकरार है उन्होंने बताया कि इस त्योहार के शुभ अवसर पर नया कपड़े खरीद कर परिवार के बच्चों महिलाओं को प्रदान करना घर के मुखिया का पहला दायित्व होता है, जिससे इस त्यौहार में उत्साह बना रहता है।
एक सितंबर को सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी छुट्टी, सामान्य प्रशासन विभाग ने घोषित किया ऐच्छिक अवकाश
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
