देशभर में गणेश चतुर्थी बुधवार को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। गणेशोत्सव का त्योहार चतुर्थी से अनंत चतुर्थी तक चलेगा। यानी 10 दिन तक गणोशोत्सव की धूम है। बॉलीवुड स्टार्स की भी विघ्नहर्ता गणेश में भरपूर आस्था है। कुछ सेलेब्स तो ऐसे हैं जो हिंदू नहीं होते हुए थी गणेशोत्सव को बड़े-बड़े धूमधाम से मनाते हैं और पूरे 10 दिन बाद बैंड-बाजे के साथ नाचते-गाते गणेशपति का विसर्जन कर अगले साल जल्दी आने की कामना करते हैं। आइए जानते हैं उन सेलेब्स के बारे में जो हिंदू ना होते हुए भी गणपति बप्पा के परम भक्त हैं।
सलमान खान
सलमान खान गणपति बप्पा के बड़े भक्त। पूरे 10 दिन तक बड़ी शिद्दत से बप्पा की पूजा करते हैं। सलमान का परिवार हर साल गणेशोत्सव पर बप्पा को अपने घर विराजमान करते हैं। खास बात यह है कि सलमान की बहन अर्पिता खान हर साल गणपति बप्पा को अपने घर लेकर आती है और सलमान उनके घर पूजा में जरूर शामिल होते हैं।
शाहरुख खान
किंग खान शाहरुख खान भी गणपति उत्सव सेलिब्रेट करते हैं। उनकी विघ्नहर्ता भगवान गणेश में गहरी आस्था है। हालांकि किंग खान की फैमिली ज्यादातर हिंदू त्योहार सेलिब्रेट करती है, लेकिन गणेश उत्सव के लिए उनकी आस्था कुछ ज्यादा ही है।
आमिर खान
आमिर खान भले ही मुस्लिम फैमिली से आते हैं, लेकिन वह मुंबई के लाल बादशाह गणपति बप्पा के दरबार में कई बार जाते देखें गए हैं। हर गणेशोत्सव को बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। आमिर गणपति बप्पा को लेकर बहुत ही एक्साइटेड रहते हैं।
सोहा अली खान
सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सोहा अली खान की भी विध्नहर्ता गणेश में गहरी आस्था है। वह हर साल गणपति बप्पा को अपने घर में विराजमान करती हैं और बड़े ही हर्षोल्लास के साथ उनकी पूजा-अराधना करती हैं। इतना ही नहीं सारा के पिता सैफ अली खान और उनकी बहन सोहा अली खान भी हर साल गणेशोत्सव को एक अलग ही अंदाज में सेलिब्रेट करते हैं।
सुजैन खान
अभिनेता ऋतिक रोशन की एक्सा वाइफ सुजैन खान भी गणेश जी के भक्तों में शुमार हैं। सुजैन हर बार गणपति बप्पा का बर्थडे सेलिब्रेट करती हैं। कई बार सोशल मीडिया पर उनकी गणपति की भक्ति में डूबे तस्वीरें सामने आ चुकी हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version