मध्य प्रदेश के खंडवा में सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में एक युवती का गला रेंता दिया. घायल युवती गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है. खंडवा जिले के मूंदी थाना अंतर्गत बांगरदा ग्राम में 18 साल की युवती भूरी सोमवार दोपहर के समय घर पर अकेली थी. परिवार पास के गांव भमोरी में पगड़ी के कार्यक्रम में गया हुआ था. इसी का फायदा उठाकर एकतरफा प्यार में पागल कोटवार बबलू युवती के घर में दीवार कूदकर घुसा. उसके पास धारदार चाकू था. जिससे उसने युवती का गला रेंत दिया. घायल युवती को तत्काल मूंदी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां हालात गंभीर होने पर उसे खंडवा जिला अस्पताल रेफर किया गया. घायल युवती के पिता अमन सिंह का कहना है कि आरोपी कोटवार नशेड़ी है. कुछ दिनों पहले मुझसे उसका विवाद हुआ था. तब समझाईस देकर मामला सुलझा लिया था. उसने पुराने झगड़े का बदला मेरी बेटी से लिया. आरोपी पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. घायल युवती की बहन मनीषा ने बताया कि मैं सिलाई का काम करती हूं. सोमवार को मेरे माता पिता भमौरी मौसी के यहां कार्यक्रम में गए थे. घर में मैं और मेरी बहन भूरी मौजूद थे. तभी बबलू पिता रामदास अचानक घर में घुसा और मेरी बहन भूरी से बोला कि मैं तुझसे से प्यार करता हूं. शादी करना चाहता हूं. भूरी ने मना किया तो बबलू ने हाथ में लिए चाकू से जान से मारने की नियत से बहन के गले पर मार दिया और वहां से भाग गया. भूरी को ग्रामीणों की मदद से मूंदी अस्पताल लेकर आए. टीआई ब्रजभूषण हिरवे ने बताया कि आरोपी बबलू पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. गिरफ्तारी के लिए उसकी तलाश की जा रही है. फिलहाल घायल युवती को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया हैं, जहां उसका इलाज चल रहा हैं. आरोपी बबलू पिता रामदास के खिलाफ धारा 452, 307 का केस दर्ज किया गया है.
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
