सऊदी अरब में एक महिला नूरा अल-क़हतानी को सोशल मीडिया पर पोस्ट करना महंगा पड़ गया है. उसको महज सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के कारण 45 साल जेल की सजा सुनाई गई है. समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक सऊदी अरब में यह दूसरा ऐसा मामला है जिसमें सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर इतनी कठोर सजा सुनाई गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नूरा पर इंटरनेट के जरिए देश के सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचाने और सार्वजनिक व्यवस्था के उल्लंघन का मामला दर्ज किया था. नूरा पर यह कार्रवाई साइबर अपराध विरोधी कानून के तहत की गई है.
जमाल खशोगी की संस्था ने जारी किये कागजात
नूरा पर हुई कार्रवाई के कागजात सऊदी अरब के दिवंगत पत्रकार जमाल खशोगी की वाशिंगटन स्थित संस्था ने जारी किये हैं, हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में इन दस्तावेजों को सत्यापित नहीं किया जा सका है. नूरा अल-क़हतानी का ट्विटर पर अकाउंट कुछ खास एक्टिव नहीं है, लेकिन उनके ट्वीट के कारण उनको जुलाई 2021 में गिरफ्तार कर लिया गया था और विशेष न्यायालय में इसी अपराध के लिए दोषी ठहराया था.
नूरा से पहले किस महिला को सुनाई गई है कैद की सजा?
बाद में नूरा ने इस महीने की शुरूआत में उच्च अदालत में अपील की लेकिन यहां से भी उनको कोई राहत नहीं मिल सकी. नूरा से पहले सऊदी अरब ने सलमा अल-शहाब नाम की एक महिला को सोशल मीडिया के इस्तेमाल के कारण 34 साल कैद की सजा सुनाई थी.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version