अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के विभाग संयोजक मोंटी पटेल ने मेडिकल कॉलेज खोले जाने का श्रेय लेने वाले कांग्रेसी नेता पर तंज कसते हुए कहा कि जयसिंह अग्रवाल जी को श्रेय मिले या ज्योत्सना महंत जी को यह तो समझ से परे है क्योंकि प्रदेश की भूपेश सरकार ने न तो इसके लिए शासकीय बजट स्वीकृत किया है और न कोई व्यवस्था दिया है। लेकिन मैं तो अपने स्पष्ट शब्दों में बताना चाहता हूं की केंद्र के मोदी सरकार के कारण छत्तीसगढ़ प्रदेश में एम्स जैसे संस्थान कि स्थापना रायपुर में खोलने के बाद कोरबा जिले को मेडिकल कालेज की सौगात मिली है जिससे यह की विद्यार्थी अच्छी शिक्षा ग्रहण कर रहे है और गरीब व सामान्य वर्ग के लोगों को इलाज में काफी सुविधा मिल रही है उसी तरीके से मेडिकल कॉलेज कोरबा में खोले जाने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के सीमावर्ती राज्य के विद्यार्थियों को भी मेडिकल की पढ़ाई का लाभ मिलेगा इस नेक कार्य के लिए केंद्र की मोदी सरकार को अभाविप व समस्त छात्र-छात्राएँ धन्यवाद ज्ञापित करता है । भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार ने पूरे अपने 4 साल के कार्यकाल में एक भी भवन कोरबा जिले में नहीं बनवा पाए, विद्यार्थियों के लिए सामान्य कालेज खोलवा जा सके लेकिन कोरबा लोकसभा के पूर्व सांसद स्व. बंशीलाल महतो जी के प्रयासों से पूर्व भाजपा शासन काल में कोरबा आईटी कालेज नकटीखार कोरबा में खोला गया था जहा विद्यार्थी को तकनीकी शिक्षा मिल सके उस भवन में सभी सुविधा उपलब्ध है, मोंटी पटेल ने यह भी कहा कि कुम्भकरण की नींद में सोने वाली यह भूपेश सरकार के नेता आज श्रेय लेने का काम कर रही है इन्होंने यदि एक भी पत्र मेडिकल कालेज कोरबा के नकटीखार में खोलने की मांग को लेकर केंद्र के मोदी सरकार को पत्र लिखा हो या कोई संघर्ष किया हो तो सार्वजनिक करे अन्यथा इस तरह से कांग्रेसी नेता झूठा श्रेय लेना बंद करे क्योंकि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार कंगाल हो चुकी है वह अपने कार्यकाल में पूरे प्रदेश में विद्यार्थीयों के लिए एक सामान्य कालेज भवन नहीं बनवा पाया है तो नया मेडिकल कॉलेज कोरबा में खोलना तो बहुत दूर यह सरकार ने तो मेडिकल कॉलेज कोरबा के लिए एक रुपए फंड भी नहीं दिया तो उनके नेता किस बात की झूठा श्रेय लेना चाहते हैं । यह भूपेश बघेल सरकार प्रदेश में केवल पूर्व से बने विद्यालय व महाविद्यालय का नाम परिवर्तन करा रही है और झूठा श्रेय लेने का काम कर रही है । हम अभाविप व ज़िला के समस्त छात्र-छात्रायें में हर्ष व्याप्त है सभी विद्यार्थीगढ़ केंद्र की मोदी सरकार को धन्यवाद व साधुवाद दे रहे ।
मेडिकल कॉलेज कोरबा में खोले जाने का श्रेय लेने वाले कांग्रेस नेताओ पर छात्र नेता मोंटी पटेल ने कसा तंज
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

