रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 6 सितंबर को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री निवास में यह बैठक होगी। संभावना जताई जा रही है कि भूपेश सरकार प्रदेश के विकास के लिए कई अहम फैसले ले सकती है। मंगलवार को 12 बजे भूपेश कैबिनेट की बैठक होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश के नए जिलों के दौरे पर है। इस दौरान सीएम वहां करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात दे रहे हैं। मुख्यमंत्री शुक्रवार को राजनांदगांव से अलग होकर बने नए जिले मोहला मानपुर अंबागढ़ जिले का शुभारंभ किया। वहीं आज सीएम बघेल सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के दौरे पर है। सीएम ने जिला का शुभारंभ किया और करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात दी।
Previous Articleयुवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल
Next Article रावतपुरा कालोनी में प्रथम बार विराजे गजराज
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

