रायपुर। जी.एस.टी. कार्यालय में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के तत्काल बाद ही 20 जुलाई को इसकी सूचना जिला प्रशासन देते हुए, जिला प्रशासन के सहयोग से जी.एस.टी. कार्यालय की बिल्डिंग को पूर्णत: सेनेटाईज कराया गया तथा कार्यालय बिल्डिंग को बंद कर दिया गया है। जीएसटी कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि कार्यालय रायपुर वृत्त-4 में प्रथम संक्रमित व्यक्ति की रिपोर्ट 20 जुलाई को शाम को प्राप्त हुई। संक्रमित व्यक्ति लगभग एक सप्ताह से होम क्वांरेटाईन में थे एवं कार्यालय नहीं आ रहे थे। संक्रमित के सम्पर्क में आए 7 व्यक्तियों की कांटेक्ट ट्रेसिंग कर समस्त व्यक्तियों का टेस्ट करवाया गया। उसके पश्चात् विभिन्न वृत्त कार्यालयों में अन्य 5 संक्रमित पाए गए जो एसिम्टमेटिक हैं, उक्त समस्त संक्रमित व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट लॉकडाउन अवधि में आयी है। वर्तमान में पहला केस आने के बाद से ही कार्यालय पूर्णत: बंद है एवं कोरोना के संदर्भ में जो शासन के दिशा-निर्देश है, उन दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जा रहा है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version