भारत ने इस बार चीन को दिवाली पर करीब 75 हजार करोड़ रुपये का झटका देने का मन बनाया है।हर साल राखी से नए साल तक के 5 महीने के त्योहारी सीजन के दौरान भारतीय व्यापारी और निर्यातक चीन से लगभग 80 हजार करोड़ रुपये का आम जरूरत का माल आयात करते हैं । लेकिन इस बार बायकॉट चाइनीज सामान ट्रेंड के तहत चीनी व्यापार को बड़ा झटका लगने वाला है क्योंकि देश भरके व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों में भारतीय सामान का पर्याप्त बंदोबस्त करना शुरू कर दिया है।
दरअसल, पिछले दो वर्षों में कोविड महामारी के कारण दिल्ली सहित देश के व्यापार पर बुरा असर पड़ा है। भारी धन संकट और बाजार में बड़ी उधारी के कारण व्यापारी वर्ग भारी वित्तीय दबाव में है लेकिन 31 अगस्त से शुरू हुए गणेश महोत्सव में हो रहे अच्छे व्यापार और भारतीय उत्पादों की खरीद के कारण व्यापारियों को उम्मीद बंधी है कि इस वर्ष दिवाली तक देश में त्यौहारी बिक्री 1 लाख करोड़ रुपए तक हो सकती है वहीं दूसरी ओर कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्ज (कैट) द्वारा 31 अगस्त से एक बार फिर चीनी वस्तुओं के बहिष्कार का देशव्यापी अभियान शुरू करने के बाद इस वर्ष भी रोज़मर्रा की इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं और त्यौहारों की खरीद से चीन से भारत में सामान आयात करने के व्यापार को लगभग 75 हजार करोड़ रुपए के व्यापार का एक बड़ा झटका लगना तय है।

