गरियाबंद । जिला मुख्यालय से लगे शहीद ग्राम सढोली के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानपाठक केशर कुमार निर्मलकर का सेवानिवृत्त होने पर छात्र-छात्राओं और ग्रामवासियों ने विदाई समारोह आयोजित कर भावपूर्ण विदाई दिया ।केशर कुमार निर्मलकर अपने शिक्षिकीय कार्यकाल का एक-दो वर्षों को छोड़कर पूरा समय ग्राम सड़ौली में बिताया। श्री निर्मलकर सहज सरल ,मिलनसार और अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित शिक्षक रहे है सामाजिक गतिविधियों के साथ एक उत्कृष्ट उद्घोषक रहे हैं।उन्होंने अपने शाला में दो पीढ़ी को शिक्षा प्रदान किया।उनके पढ़ाए बच्चे आज उच्च शिक्षित औऱ बड़े प्रशानिक पदों पर कार्यकर्त हैं। विदाई समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं के साथ ग्रामीण जन भी एक सेवाभावी शिक्षक को विदाई देते हुए भावविभोर हो गए ।आयोजित समारोह को कई वक्ताओं ने संबोधित करते हुए सेवानिवृत शिक्षक के विद्यालय में शिक्षा के प्रति ईमानदारी पूर्वक किये कार्य, मधुर स्वभाव और कर्तव्य निष्ठा का चर्चा किये । वही कहा कि सेवा में आने वाला का सेवानिवृत होना एक परंपरा है। जिसका हर किसी को पालन करना ही है। इनका शिक्षको और छात्रों से हमेशा मधुर संबंध बना रहा । आज इनका विद्यालय से जाना हम सबों के लिए काफी दुखदायी है। सबने उनकी दीर्घायु और स्वस्थ्य जीवन की कामना किया। वहीं कईयों ने कहा कि इस मौके पर इतनी भीड़ उनके स्वभाव और कर्तव्य निष्ठा का एक उपहार है।ग्राम सडोली से रैली के रुप में 4किलोमीटर दूर उनके गरियाबंद गृह निवास तक उन्हें छोड़ने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। गृह निवास पर भी उनके सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रकार छात्र -छात्राओं और ग्रामीणों का सेवानिवृत्त शिक्षक के प्रति स्नेह, आदर का भाव अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणा देता है

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version