अंबिकापुर। अंबिकापुर के कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में से एक माधवेंद्र सिंह के पुत्र 35 वर्षीय अर्जुनेंद्र सिंह ने बाबू पारा स्थित अपने घर में देर रात करीब 12 बजे खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। सूत्रों की मानें तो पारिवारिक विवाद कारण बताया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल ने बताया कि परिवार के लोग अभी कुछ बता नहीं पा रहे हैं, लेकिन रात करीब 12.00 बजे अर्जुनेंद्र सिंह ने अपने सिक्स राउंड की लाइसेंसी गन से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। पीएम रिपोर्ट और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकता है। बताते चलें कि मृतक युवक अर्जुनेंद्र सिंह के पिता माधवेंद्र सिंह कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता रहे हैं। साथ ही वे दरिमा सहकारी समिति बैंक में उपाध्यक्ष भी हैं। (एजेंसी)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version