
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा प्रदेश में 2×660 मेगावॉट सुपर क्रिटिकल नवीन ताप विद्युत परियोजना के स्थापना के ऐतिहासिक निर्णय के लिए सर्वप्रथम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई देने के पश्चात छग विद्युत मंडल अभियंता संघ के महासचिव इंजीनियर मनोज वर्मा, वित्त सचिव राकेश शर्मा, ऋषि बंछोर, SE रायपुर-2, ओंकार चंद्राकर CEC मेंबर ने चेयरमैन विद्युत कंपनीज अंकित आनंद,आईएएस को मुख्यमंत्री के समक्ष दिए बेस्ट प्रेजेंटेशन से नवीन ताप विद्युत परियोजना स्वीकृत कराने के लिए दिनांक 06 सितंबर 2022 को चेयरमैन से सौजन्य मुलाकात कर बधाई दिए एवं स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए आभार व्यक्त किया गया। साथ ही अभियंता संघ के प्रतिनिधि मंडल ने परियोजना की आगे की शीघ्र कार्यवाही प्रारम्भ करने के लिए निवेदन किया गया, कार्यवाही शीघ्र करने का निर्देश जारी हो चुका है, प्रक्रिया पूर्ण कर शीघ्र ही परियोजना को स्थापित करने का आश्वाशन दिया गया। आगे, अभियंता संघ के महासचिव इंजीनियर मनोज वर्मा ने आदरणीय चेयरमैन सर से पुरानी पेंशन योजना कंपनी में जल्द लागू कराने का भी निवेदन किये जिस पर चेयरमैन सर ने अभियंता संघ को अवगत कराया कि कंपनी स्तर पर पूरी तैयारी हो चुकी है, जल्द ही इस पर सफलता हेतु आश्वस्त किया गया।