गरियाबंद । ग्राम साढोली के शासकीय पूर्व मा. विद्यालय में पदस्थ प्रधान अध्यापक केशर कुमार निर्मलकर को सेवानिवृत्ति होने पर ग्रामवासियों और साढोली संकुल क्षेत्र के विद्यालयों के शिक्षकों ने भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक श्री निर्मलकर पूर्व मा. शाला साढोली ने अपने समस्त शैक्षिक कार्य एवं अपनी कार्यप्रणाली को लोगों के सामने व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनका शैक्षिक कार्य सेवानिवृत्त होने पर यहीं समाप्त नहीं होता। वे आगे भी समाज को शिक्षा के कार्य के प्रति प्रेरित करते रहेंगे। इस अवसर पर संकुल केंद्र में उपस्थित शिक्षकों ने श्री निर्मलकर के जीवन एवं उनके शैक्षिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमारे विभाग से एक होनहार शिक्षक आज हमसे विदा ले रहे हैं। हम शिक्षक परिवार की ओर से उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। इस विदाई समारोह में जिला मिशन स्रोत समन्वयक श्याम चंद्राकर, ए. पी.सी.केशो साहू,शा.हाई स्कूल साढोली प्रचार्य रेखा शुक्ला, हाई स्कूल चिखली प्रचार्य हिरवानी,सेन जी, शिवमूर्ति सिन्हा, जे.एल.टेकाम संकुल समन्वयक जितेश्वरी साहू सहित बडी संख्या में ग्रामीण औऱ शिक्षक उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version