छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जगहों पर आयकर विभाग की टीम ने दबिश दी है. आज सुबह आयकर की टीम ने रायपुर, रायगढ़, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई में एक साथ कारोबारियों के घर दबिश दी है. इसमें शराब और स्टील कारोबारी शामिल हैं. रायपुर में ऐश्वर्या किंगडम स्थित घर और कई दूसरे ठिकानों पर छापे मारे गए हैं. इस कार्रवाई में आईटी के 50 से ज्यादा अफसरों की टीम शामिल है. रायपुर समेत प्रदेश में आईटी दबिश से कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार, रायपुर में शराब व्यवसायी अमोलक सिंह भाटिया के घर और ठिकाने पर छापे मारा गया है. अमोलक सिंह भाटिया शराब का बड़ा कारोबारी माना जाता है. बिलासपुर में भी भाटिया का घर और ऑफिस है, वहां भी टीम पहुंची है. यह टीम दस्तावेज खंगाल रही है. बता दें कि शराब कारोबारी भाटिया के ठिकानों पर दो साल पहले भी कार्रवाई की जा चुकी है. जानकारी के मुताबिक दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े प्रकरण में शराब कारोबारी पर कार्रवाई की गई है. स्टील एंड पावर फैक्ट्री कारोबारी पर छापा: ऐश्वर्या किंगडम में आर के गुप्ता और उरला के लविस्ता में स्टील एंड पावर फैक्टी कारोबारी रामदास अग्रवाल, उनके बेटे सुनील और अनिल के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने एक साथ छापा मारा है. इसके अतिरिक्त रायगढ़ में नटवर रतेरिया, आकाश जिंदल, सीए अनिल अग्रवाल और खरसिया के कारोबारी मुकेश अग्रवाल के ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version