जांजगीर-चांपा। सार्वजनिक स्थान पर थूकने और प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन करने पर पर एक राजस्व निरीक्षक के खिलाफ नायब तहसीलदार ने 100 रूपए का जुर्माना लगाया। चांपा में पदस्थ राजस्व निरीक्षक राजेश्वर सिहानी नगर पालिका चांपा के सार्वजानिक स्थान बरपाली चैक में थूक दिया। इस दौरान वहां लाक डाऊन और प्रतिबंधात्मक आदेश का पालन कराने ड्यूटी पर तैनात नायब तहसीलदार प्रियंका चंद्राकर मौजूद थीं। आर आई द्वारा थूकते हुए नायब तहसीलदार की नजर आरआई राजेश्वर सिंहानी पर पड़ गई। फिर क्या था ! उनके द्वारा तत्काल आरआई के खिलाफ प्रतिबंधात्मक आदेश के उल्लंघन के आरोप में 100 रुपए का चालान काट कर जुर्माना वसूली की कार्रवाई की गई।
