शिवोम विद्यापीठ हायर सेकंडरी स्कूल रायपुर के योग टीचर और वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर टिकेश्वर पटेल फिर एक बार गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करने जा रहे है । महादेव घाट रायपुर में स्थित शिवोम विद्यापीठ स्कूल में बनने जा रहा है विश्व रिकॉर्ड । स्कूल हॉल में 2 अक्टूबर को गांधी जी के जयंती में देश के आजादी को निखारते हुए 100फीट का कोक बॉटल कैप से चित्र बनाने की जोरदार तैयारी शुरू हो रहा है।
शिवोम के आर्टिस्ट अभिलाष सर और योग टीचर दोनो मिलकर गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड को अपनी प्रतिभा को समर्पित करने जा रहे है , स्कूल के प्रिंसिपल मैम, और सभी शिक्षक इस कार्यक्रम मे सहयोग कर रहे है। बड़ी हर्ष की बात है, टिकेश्वर पटेल द्वारा तीसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। इस बार आर्टिस्ट अभिलाष सर का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है ।शिवोम विद्यापीठ हायर सेकेंडरी स्कूल तैयारी के साथ बधाई प्रेषित कर रहे है । स्कूल का नाम और साथ ही छत्तीसगढ़ का नाम ऊंचा करने जा रहे है।
